उरई। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने रविवार को यहां प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार में ब्राह्मणों की उपेक्षा और दमन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ब्राह्मणों का सच्चा सम्मान कर सकती है। हमारे नेता अखिलेश यादव ने सरकार आने पर हर जिले में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है। प्रबुद्ध गोष्ठी का संचालन सपा के वरिष्ठ प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित ने किया।
इसके पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ जिले के प्रवेश द्वार कालपी में उनका और अभिषेक मिश्रा का स्थानीय सपा नेताओं ने फूल मालायें पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नबाव सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, जैनुल आब्दीन, हाजी अजहर बेग, हाजी अजमत खान, मलखान सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख समर सिंह चैहान गुडडू, पूर्व पालिका अध्यक्ष कमर अहमद आदि ने उनकी अगवानी की।
दोनों नेताओं ने विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन के लिए विजय विक्रम पैलेस में सभा की। कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र मौखरी रहे।
मौजूदा सरकार में ब्राह्मणों की उपेक्षा अभिषेक मिश्रा ने लगाया आरोप
