उरई)। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए द्रण संकल्पित प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हॉट में सड़कों का शिलान्यास करने के दौरान जनपद की लगभग एक दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान सदर विधायक– गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश में आगामी 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का सपना है कि चुनाव तक प्रदेश की एक भी सड़क ख़राब न रहे। जिसके लिए बड़े स्तर पर ख़राब सड़को को चिन्हित करने का काम चल रहा है। जनपद सहित पूरे प्रदेश में जोरो से विकास काम चल रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जालौन जनपद में भी एक दर्जन ख़राब सड़को को चिन्हित कराकर उनका जिला पंचायत सभागार में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया है। जिसमे चार सड़के उरई जालौन विधान सभा के अंतर्गत है। शेष सड़के अन्य विधानसभाओ के अंतर्गत है। कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। जनपद सहित पूरे प्रदेश में जोरो से विकास कार्य कराये जा रहे है। सरकार मुख्यमार्गो के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो से निकलने बाली सडको को सही कराने का कार्य प्राथमिकता से करा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन ने कहा कि शासन से सड़को के निर्माण के लिए पैसा रिलीज किया जा चूका है। जल्द ही चिन्हित सड़को का काम कराना विभाग द्वारा शुरू करा दिया जायेगा। इस दौरान सांसद भानु प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र निरंजन छुन्ना सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Local orai ki roads ko too shii kraa doo vidhayak ji..
Vote le liaa aur bss photo khichwa rhe
Koi park bnwaa doo km se km orai main
Park rahne doo
Konch stand road jaail road hii shii krwaa doo bs
Isse jyada koi ummed nhi aap se