रामपुरा –उरई । अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था उ0प्र0 के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के सीमावर्ती बार्डर वाले जिलो के नोडल अधिकारी चुनाव, जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण के साथ गुरुवार को थाना रामपुरा जालौन के पंचनदा पर गोष्ठी सम्पादित की गई, जिसमे निम्नलिखित अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग लिया गया ।
अपर जिलाधिकारी जालौन प्रमिल कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक जालौन राकेश कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम इटावा- ज्ञानेन्द्र सिंह,क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ जालौन- कु0 शाहिदा नसरीन ,क्षेत्राधिकारी जालौन विजय आनन्द,जिला आबकारी अधिकारी जालौन कृष्ण पाल यादव,जिला आबकारी अधिकारी औरैया ज्ञानेन्द्र नाथ पाण्डेय,जिला आबकारी अधिकारी इटावा कमल कुमार शुक्ल,प्र0नि0 माधौगढ़ बी0एल0 यादव,प्र0नि0 बिठौली इटावा अनिल त्रिपाठी, प्र0नि0 अयाना औरैया नवीन कुमार सिंह,थानाध्यक्ष कुठौन्द जालौन अरूण कुमार तिवारी,उ0नि0 अयाना औरैया ,देवी सहाय,आबकारी निरीक्षक बिधूना औरैया, देवेन्द्र सिंह,आबकारी निरीक्षक माधौगढ़ जालौन, वि0के0 तिवारी,आबकारी निरीक्षक चकरनगर इटावा ओमकार सिंह मौजूद रहे ।