उरई। शहर के मोहल्ला लहारियापुरवा में बीती 12 नबवंर को आग से झुलसी महिला की बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।
सौंपी गई तहरीर में आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमीसा निवासी शिवशंकर ने बताया है कि उसने अपनी पुत्री बब्ली का विवाह 2004 में लहारियापुरवा निवासी जितेंद्र उर्फ बंटू पुत्र घनश्याम के साथ किया था। जिसके बाद से ससुरालियों द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। कई बार बातचीत करके समझौता भी किया गया लेकिन दहेज के भूखे लोगों ने 12 नबवंर को उसकी पुत्री के ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर झुलसी अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डाॅक्टरों ने झांसी के लिए रेफर किया। हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर में भर्ती कराया गया। जहां उसने बताया कि पति जितेंद्र, ससुर घनश्याम व सास विमला ने मारपीट के बाद जलाया है। जिसकी उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है






Leave a comment