उरई। प्रभारी महासचिव डिस्ट्रिक्ट जालौन बार एसोसियेशन कल्याण तिवारी एडवोकेट ने जनपद जालौन के समस्त अधिवक्ताओं को सूचित किया है कि जनपद न्यायाधीश के पत्र 24 नवम्बर 2015 के मुताबिक वर्ष 2016 के लिये न्याय मित्र (एमीकसक्योराई), जनरल कमिशनर एकाउन्ट कमिश्नर, सर्वे कमिश्नर एवं ओथ कमिश्नर बनाये गये हैं।
जारी विज्ञप्ति में श्री तिवारी ने बताया कि उक्त पदों पर आवेदन प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 14 दिसम्बर 2015 निर्धारित है तथा आवेदन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के जनपद न्यायालय स्थित कार्यालय में जमा किये जाने हैं।







Leave a comment