अधिवक्ता संघ का नया चुनाव 9 जनवरी को

उरई। जिला अधिवक्ता संघ का नया चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव की तिथि 9 जनवरी तय की गयी है।
वर्तमान जिला अधिवक्ता संघ का कार्यकाल पूर्ण होने पर एल्डर्स कमेटी ने संघ के नये चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों यज्ञदत्त त्रिपाठी चेयरमैन, अकबर अली मुख्य चुनाव अधिकारी व जगत नारायण गुप्ता, लाजपत राय सक्सेना और वीरेन्द्र पाल सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 9 दिसम्बर तक 10 रुपये शुल्क अदा करके अधिवक्ता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेेंगे। पदाधिकारियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया 15 दिसम्बर को होगी। 16 दिसम्बर को पर्चों की जांच की जायेगी। 18 दिसम्बर को शाम 4 बजे तक पर्चे वापस लिये जा सकेेंगे। 9 जनवरी को मतदान होगा।
एल्डर्स कमेटी ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं की प्रैक्टिसिंग अवधि रजिस्ट्रेशन की तिथि से दो वर्ष न हुई हो वह न मतदाता बनेंगे न मत डालने के लिये अधिकृत होंगे। नये मतदाता बनाने के लिये संदीप सिंह को अधिकृत किया गया है। विभिन्न पदों की योग्यता और प्रत्याशिता शुल्क 9 दिसम्बर को घोषित की जायेगी।

Leave a comment