उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइया में आज शाम कुछ लोगों ने कार में सवार दो लोगों के साथ मारपीट करके लूटपाट कर ली। घायल अवस्था में पीडि़तों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
इन्दिरा नगर निवासी भूपेन्द्र राजपूत पुत्र प्रेम चन्द्र अपने साथी दशरथ के साथ स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर ददरी से उरई वापस आ रहे थे। तभी कुइया के पास पहुंचते ही वहां मौजूद शैलेन्द्र उर्फ शीलू, मंगल यादव, आशिक और एक व्यक्ति अज्ञात ने उनकी कार रोक ली। जिसके बाद मारपीट शुरू कर दी और उनके पास मौजूद 2500 रुपये नगद व सोने की जंजीर खींच ली। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर घायलों से घटना की पूरी जानकारी ली गयी। बताया जाता है कि घायल जिला पंचायत सदस्य के बसपा प्रत्याशी कैलाश राजपूत का भाई है। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना का कहना है कि घटना मारपीट की बतायी जा रही है। हालांकि मामले की जांच करायी जायेगी जो सत्यता सामने आयेगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।







Leave a comment