ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत एक गम्भीर

उरई। कस्बा कालपी में साथी के नामांकन से वापस लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिये भिजवाया।
ग्राम हीरापुर निवासी दयाशंकर (29 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह अपने साथी दौलत के साथ बाइक से महेबा में हो रहे नामांकन में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय जब वह कालपी के मण्डी गेट पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद दयाशंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दौलत गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया जबकि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a comment