उरई। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा की पुलिया के पास बीती रात बाइक फिसलकर बम्बे में जा गिरी जिससे बाइक पर सवार एक की मौत हो गयी। दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि बाइक पर सवार एक अन्य साथी लापता है।
ग्राम परासन निवासी रामप्रकाश (35 वर्ष), पप्पू (30 वर्ष) व रूप सिंह (30 वर्ष) अपने किसी काम से बाइक पर सवार होकर बीती रात डकोर की ओर जा रहे थे। तभी कुठौंदा पुलिया के समीप उनकी बाइक फिसलकर बम्बे में जा गिरी। हादसे के बाद लोगों ने देखा तो रामप्रकाश की मौत हो चुकी थी जबकि रूप सिंह गम्भीर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया गया और रूप सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बाइक पर सवार पप्पू लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।







Leave a comment