उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम सतरहजू में आज एक अधेड़ ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
ग्राम निवासी प्रमोद (45 वर्ष) पुत्र रामलखन काफी समय से मानसिक रूप से अïवसादग्रस्त रहता था। आज सुबह वह घर से बिना कुछ बताये निकल गया। कुछ देर बाद खेत के पास से गुजर रहे लोगों ने देखा उसका शव खेत पर लगे पेड़ पर लटक रहा था। घटना की जानकारी परिजनों समेत पुलिस को भी दी गयी। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उधर परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रोगी था जिसकी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।







Leave a comment