उरई। जिला अस्पताल में आज रात उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतक एक्सीडेंट के दौरान गम्भीर रूप से घायल हुआ था जिसके बाद आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उसे जान से हाथ धोना पड़ा।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम वावली निवासी शिवकुमार (35 वर्ष) पुत्र कसोले अहमदाबाद में रहकर पुताई का काम करता था। इसी दौरान कुछ दिन पूर्व वह एक सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया था। एम्बुलेन्स द्वारा उसे अहमदाबाद से ग्वालियर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें प्राइवेट उपचार के लिये कहा गया लेकिन माली हालत खराब होने के कारण परिजन उसे वापस कुठौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आये जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिये रिफर कर दिया। जिसकी बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।







Leave a comment