जालौन-उरई। युवा विकास संगठन व ब्रह्मानंद यूथ बिग्रेड के संयुक्त तत्वावधान में तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन ग्राम औरेखी में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में तहसील क्षेत्र की 15 टीमें भाग ले रही हैं। वहीं, इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित भी किया।
तहसील क्षेत्र के ग्राम औरेखी में तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन युवा विकास संगठन व ब्रह्मानंद यूथ बिग्रेड के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्रह्मानंद यूथ बिग्रेड के जिला प्रभारी ओंकारनाथ सोनाकिया प्रधान सिकरी राजा व जिला अध्यक्ष अखिलेदेव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा विकास संगठन के अध्यक्ष अनिल प्रजापति व ओंकारनाथ सोनकिया ने संयुक्त रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आधी से अधिक आबादी युवाओं की है। युवा की देश के विकास की धुरी है। खेलों से युवाओं में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। इसके साथ ही उनमें रचनात्मक कौशल भी निखरता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। जिससे न सिर्फ उनका मानसिक बल्कि शारीरिक विकास भी होगा। बताते चलें कि टूर्नामेंट में औरेखी, दमां, सुढ़ार, सालाबाद, छिरिया सलेमपुर, शहजादपुरा आदि क्षेत्र की 15 टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर साहू समाज के वरिष्ठ नेता नारायणदास साहू, चंद्रभान कुशवाहा, बलवीर प्रजापति, रामजी कुशवाहा, भगवानदास, संदीप कुमार, जितेंद्र पाल, वीरू प्रजापति कल्लन भइया, बल्लू टाइगर, नारायण सिंह, राजेश सिंह, करन सिंह आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।







Leave a comment