उरई। ग्राम पंचायत चुनाव में कैमरे न भेजना 9 फोटो स्टूडियो संचालकों को भारी पड़ गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन स्टूडियो संचालकों के खिलाफ एफआईआर कराने की संस्तुति की है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
चुनाव की निगरानी के लिए आयोग के निर्देश पर हर बूथ की फोटोग्राफी कराने के लिए जिला प्रशासन ने मनोरंजन कर विभाग को कैमरे की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके चलते सभी फोटो स्टूडियो संचालकों को कैमरा भेजने की निर्देश दिए गये थे। इसका भुगतान करने की भी व्यवस्था की गयी है। शहर के कई फोटो स्टूडियो संचालकों ने कैमरे भेज दिए लेकिन 9 स्टूडियो संचालकों ने अपने कैमरे नहीं भेजे। मनोरंजन कर विभाग ने इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दी जिसके बाद गोल्डी फोटो स्टूडियो, शिवा फोटो स्टूडियो, न्यू गोल्डी फोटो स्टूडियो, नवकेतन फोटो स्टूडियो, मोहन फोटो स्टूडियो, साधना फोटो स्टूडियो, ओम फोटो स्टूडियो, फोकस फोटो स्टूडियो, पायल फोटो स्टूडियो के खिलाफ एफआईआर कराये जाने की संस्तुति की गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।







Leave a comment