28_11_2015-28ori07-c-2

उरई। शहर में मुहल्ला पाठकपुरा पीली कोठी के पास की कई गलियों में झूलते जर्जर विद्युत तारों से लोगों को हादसे का अंदेशा बना हुआ है जिसमें आये जिन फाल्ट होता रहता है। कई बार तो जानवर इनकी चपेट में आकर काल कवलित हो चुके हैं।
मुहल्ला पाठकपुरा में पीली कोठी के पास कई जगह जर्जर विद्युत तार झूल रहे हैं जो लोगों की छतों और छज्जों से टकराते रहते हैं। जर्जर तारों में फाल्ट होने से कई बार जानवर झुलस चुके हैं लेकिन फिर भी इन तारों को नहीं बदलवाया जा रहा है। जिन घरों की छतों से यह तार टकराते रहते हैं वे छत पर जाने से बचते हैं क्योंकि कभी भी करंट आने पर हादसा हो सकता है। कई बार लोगों ने इन तारों की जगह बंच केबिल डलवाने की मांग लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सुशील दीक्षित, सुरेंद्र चौरसिया, रवि दुबे, अरङ्क्षवद त्रिपाठी ने बताया कि इन तारों को बदलवाने के लिए विद्युत विभाग में कई बार लिखित शिकायत की गयी लेकिन अभी तक इनको नहीं बदलवाया गया। तारों में अधिक जोड़ होने से आये दिन टूट जाते हैं जिससे जानमाल का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की है कि इन तारों को बदलवाया जाये जिससे लोगों को खतरा की आशंका से निजात मिल सके।

Leave a comment