ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

उरई। आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के बाहर बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हाईवे एम्बुलेन्स द्वारा उसे जिला अस्पताल उपचार के लिये लाया गया।
उक्त ग्राम निवासी शरद कुमार (48 वर्ष) पुत्र शक्ति सिंह आज अपने निजी काम से बाइक पर सवार होकर उरई की ओर आ रहा था जैसे ही वह गांव के बाहर निकला तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सूचना दी तो हाईवे एम्बुलेन्स द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a comment