बसपा सरकार में समझी जाती थी वीआईपी कालोनी
उरई। बसपा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल कांशीराम कालोनी में जहां न तो गंदगी रहती थी और न ही लोगों को कोई समस्या थी, लेकिन सरकार के बदलते ही कालोनी के दिन भी बदल गये और अब बदहाली यहां की पहचान बन गयी है। सबसे अधिक लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई हैंडपंप खराब हैं और पिछले दस दिनों से टंकी से पानी की आपूर्ति बंद है। जिससे पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है।
कांशीराम कालोनी में 70 में से 47 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। जिससे लोगों को पहले से ही पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था ऊपर से पानी की टंकी से दस दिनों से पानी की सप्लाई नहीं की गयी है जिससे पेयजल की समस्या विकराल हो गयी है। लोगों को दूरदराज के इलाकों से पानी लेकर आना पड़ रहा है। आशीष, राजेश्वरी, संतोष कुमार, जयराम, साकिर अली ने बताया कि यहां पर न तो टंकी में पानी पहुंचता हैं क्योंकि जगह जगह पाइप लाइन चोक है और कई जगह हैंडपंप खराब पड़े हैं जिससे पानी की समस्या से लोगों को पहले से परेशानी थी ऊपर से पिछले दस दिनों से पानी की टंकी से सप्लाई न छोड़े जाने से बाङ्क्षशदों को एक एक बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार हैंडपंप खराब होने की सूचना जल संस्थान के आला अधिकारियों की दी गयी लेकिन आज तक किसी ने इस ओर नजरें इनायत नहीं की हैं। बाङ्क्षशदों ने जिलाधिकारी से हैंडपंपों को ठीक कराने व टंकी से पानी की आपूर्ति चालू करने की मांग की है। जिससे लोगों को पेयजल के संकट से निजात मिल सके।







Leave a comment