भाई द्वारा जबरन मकान पर कब्जे की शिकायत

जालौन-उरई। भाई द्वारा अपने हिस्से का मकान बेचने के बाद दूसरे भाई के हिस्से पर भी जबरन कब्जा करने तथा मना करने पर मारपीट किए जाने की शिकायत पीडि़त भाई ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर निवासी ब्रजमोहन ने स्थानीय पुलिस को बताया कि उसका सबसे छोटा भाई किशन नारायण ने अपने हिस्से का मकान बेच दिया है। अब वह उसके हिस्से में जबरन कब्जा करना चाहता है। जिसके लिए वह आए दिन उसके साथ-गाली-गलौज व लड़ाई, झगड़ा करता रहता है। शुक्रवार को भी वह उसके साथ गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने पास में ही बने मंदिर की सांग निकालकर उसपर फेंककर मार दी। जिससे उसके सिर में चोट आ गई। तभी आसपास काम कर रहे लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

Leave a comment