विद्यार्थी ने राष्ट्रीय पक्षी की जान बचायी

कोंच-उरई। विद्यार्थियों में भी देखने को मिल रही दया प्रेम और त्याग की भावना। ग्राम दाढ़ी में कक्षा 11 के नितिन पटेल ने घायल राष्ट्रीय पक्षी का किया प्राथमिक उपचार और उसे दिया नया जीवन। नितिन पटेल जब अपने गॉव से कोंच पढऩे के लिये जा रहा था तभी उसे गांव के बाहर राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में दिखा तब उसने उसकी स्थिति देखी तो वह घर लौटा और प्राथमिक उपचार का सामान लाया और उसकी प्राथमिक चिकित्सा की जैसे ही मोर होश आया तो वह उड़ गया ग्रामीण जनो व शिक्षको ने नितिन पटेल के इस काम की सराहना की। छात्र नितिन बताया कि इस पवित्र कार्य में कल्लू प्रजापति मैनेजर अंशु पटेल रामजीवन प्रदीप पटेल भूरे अरविन्द्र निरंजन प्रिंस शिवम निशांत पटेल (नीशू) कौशल आदि ने भी सहयोग कर हम लोगों को प्रेरणा दी।

Leave a comment