वोट डालने जा रही वृद्धा की पति की कोहनी की चोट से मौत

रामपुरा-उरई। मतदान के लिये जा रही वृद्धा बाइक पर सवार उसी के पति की कोहनी लग जाने से मूर्छित होकर गिर पड़ी जिसे बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
सोनेपुरा ग्राम पंचायत के निवासी राजाराम की पत्नी फूला रानी (79 वर्ष) फतेहपुरा स्थित बूथ पर वोट डालने जा रही थीं। रास्ते में सैयद बाबा के स्थान के सामने उनके पति राजाराम प्रधान पद के प्रत्याशी मिथलेश कुमार के साथ बाइक पर बैठकर गुजरे। इस दौरान उनकी कोहनी फूलारानी को लग गयी। बाइक की तेज रफ्तार की वजह से कोहनी की मार उन्हें इतने अंदर तक धंस गयी कि वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौगढ़ ले जाया गया जहां डाक्टर ने तत्काल उनको मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने उनके शव का दाह संस्कार पुलिस को सूचना दिये बिना और पोस्टमार्टम कराये बिना कर दिया है।

Leave a comment