आर्थिक तंगी के कारण आग लगाने वाली महिला की मौत

उरई। कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री में दो दिन पहले आर्थिक तंगी से आग लगा लेने वाली विवाहिता की दो दिन के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की वजह की जांच कर रही है।
कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी मंजू कुशवाहा पत्नी श्याम करण को नब्बे फीसदी झुलसी हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद मंगलवार को मंजू की सांसों ने शरीर का साथ छोड़ दिया। मंजू के ससुराल वालों का कहना है कि किसी बात से खिन्न होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली थी। आग बुझाई जाती तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर फिलहाल मृतका के मायके वालों ने थाने में किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है कि किन हालातों में युवती की मौत हुई है।

Leave a comment