कोंच-उरई। आज सिंघाड़े बेचने पिरौना जा रहा एक व्यक्ति आपे पलटने से घायल हो गया। आपे बाले ने साइकिल बाले को बचाने का प्रयास किया जिसमें आपे पलटी। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह पिरौना निवासी प्रेमनारायण पुत्र गंगादीन कोंच से सिंघाड़े लेकर पिरौना आपे से जा रहा था। घुसिया नहर पुल के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में आपे पलट गई जिसमें प्रेमनारायण घायल हो गया। उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







Leave a comment