गरीब के खोखे को भी नहीं बख्शा चोरों ने

0 सप्ताह भीतर दूसरी बार हाथ साफ किया चोरों ने इस दुकान में
कोंच-उरई। बीड़ी, सिगरेट और गुटका के अलावा कन्फैक्शनरी का सामान बेच कर गुजारा करने बाला एक गरीब छोटा दुकानदार चोरों से हलकान है। बीती रात उसकी दुकान में पीछे की ओर से मोमिया हटा कर घुसे चोरों ने बीड़ी, सिगरेट, बिस्किट, नमकीन आदि सहित गल्ले में पड़ी थोड़ी बहुत नगदी पर भी हाथ साफ कर कंगाली में गीले आटे की कहावत को चरितार्थ किया है। हफ्ते भीतर इस दुकान में यह चोरी दूसरी दफा हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गढी के पास सरोजिनी नायडू पार्क के बाहर छोटा मोटा सामान बेच कर अपनी जीविका चलाने बाला परशुराम पुत्र हरीराम निवासी भगतसिंह नगर कोंच अपनी दुकान में बार बार होने बाली चोरी से खासा परेशान है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछवाड़े की ओर से मोमिया हटा कर दुकान के भीतर रखा तमाम सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया, इस चोरी में लगभग दस हजार की चपत दुकानदार को लगी है जो उसकी कमर तोडने के लिये काफी है। पिछले हफ्ते भी चोरों ने उसकी दुकान को निशाना बना कर तमाम माल असबाब पर झाड़ू फेरी थी। हालांकि उसने चोर की पहचान उजागर करते हुये पुलिस को तहरीर भी दे दी है, देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस इस मामले को कैसे हैंडिल करती है।

Leave a comment