कालपी-उरई। भारतीय किसान यूनियन की तहसील स्तरीय बैठक कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में आयोजित की गयी जिसमें दैवीय आपदा से जूझ रहे किसानों को आर्थिक मदद दिलाने, पलेवा के लिए नलकूप व नहरें फुलगेज से चलाने, 16 घंटे बिजली आपूर्ति सहित कई मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में पूरी तरह आर्थिक संकट से गुजर रहे किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। उन्हें अभी तक रबी की फसल के नुकसान की राहत राशि नहीं मिल पायी है और फिर से सूखा के कारण खरीफ की फसल नष्ट हो गयी है जिससे किसान तबाह हो चुका है। अब जब फिर से बुआई का समय चल रहा तो नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है और न ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है जिससे नलकूप चल सकें। अधिकारियों से पास शिकायत करने जाओ तो वे चुनाव का बहाना बनाकर टकरा देते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जायेगा जिससे किसानों की समस्याओं का निराकरण हो से। इस मौके पर जेंटर सिंह, सतनाम सिंह, राजू, लाखन सिंह, जितेंद्र सिंह, परमात्मा शरण तिवारी, सतीश द्विवेदी शिवकरन सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।







Leave a comment