भीड़भाड़ वाले इलाके से बाईक ले उड़े चोर

कोंच-उरई। चुनाव में फंसी पुलिस के लिये चोर चुनौती बने हैं, बीती शाम अपने ट्रैक्टर की किश्त जमा करने आये एक व्यक्ति की बाईक ट्रैक्टर एजेंसी के बाहर से अज्ञात चोरों ने उड़ा दी। मिली जानकारी में बताया गया है कि कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कैलिया निवासी अजय पुत्र हरीमोहन बीती शाम यहां ट्रैक्टर एजेंसी पर अपनी ट्रैक्टर की किश्त जमा करने आया था। बाईक बाहर खड़ी करके एजेंसी के अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर आया तो उसकी नई बाईक बजाज प्लेटिना बिना नंबर की वहां से गायब थी। काफी ढूंढने के बाद भी जब बाईक नहीं मिली तो उसने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

Leave a comment