मौसम ने खाया पलटा, कुठौंद में भारी ओला बारिश

उरई। आज दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। नमी भरी आंधी से तपन एकदम काफूर हो गई और लोग जाड़े के मारे गरम कपड़े निकालने के लिए भाग पड़े। इस दौरान कुठौंद क्षेत्र में भारी ओला बारिश हुई।
मंगलवार को दोपहर में और दिनों से ज्यादा गर्मी थी। जिससे लोग बेचैन हो रहे थे। तीन बजे के बाद अचानक मौसम ने पलटा खाया। शीतल और नम हवाओं की आंधी से तापमान एकदम नीचे गिर गया। बसों और ट्रेनों से सफर कर रहे लोगों को कपकपी छूटने लगी। आम लोग भी जाड़े के मारे गर्म कपड़े फिर से तत्काल निकालने में जुट गये। कुठौंद इलाके में बड़े-बड़े ओले पड़ने की वजह से तापमान कुछ ज्यादा ही नीचे चला गया।
इस बारिश से कुल मिलाकर किसान खुश हैं। जिले के 50 प्रतिशत भाग में अभी भी पलेवा नही हो पाया है। दूसरी ओर नहरों से पानी टेल तक पहुंचना असंभव दिख रहा था। ऐसे में आज पानी बरसने से किसानों को मुंह मांगी मुराद मिल गई है। हालांकि कुठौंद क्षेत्र में जहां बुबाई हो चुकी थी वहां ओले पड़ने से नवअंकुर चैपट हो जाने के कारण लोग परेशानी में भी आ गये हैं।

Leave a comment