उरई। डकोर ब्लाॅक की हरदोई गूजर ग्राम पंचायत के तीन वार्डों का मतदान स्थगित कर दिया गया है। इन वार्डों में मतदान की तिथि पुनः निर्धारित की जायेगी। इस मामले में पीठासीन अधिकारी को निलंबित किये जाने की भी खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।
हरदोई गूजर ग्राम पंचायत के वार्ड नं. 1, 2 व 3 में कुछ मतदाताओं को ऐसे बैलेट पेपर थमा दिये गये जिनमें एक उम्मीदवार का नाम गायब था। पता चलने पर उक्त उम्मीदवार ने इसकी शिकायत करके बाबेला खड़ा कर दिया। जिसके बाद पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तात्कालिक तौर पर उक्त तीनों वार्डों का चुनाव स्थगित कर दिया है। खबर यह भी है कि इस मामले में पीठासीन अधिकारी को भी लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अगर पीठासीन अधिकारी पहले से ही बैलेट पेपर जांच लेते तो उन्हें छांटकर बाहर किया जा सकता था। इस कारण उक्त गड़बड़ी के लिए उन्हें भी जिम्मेदार माना गया है।







Leave a comment