उरई। आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम करने गये युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मरगांया का निवासी मातेश पुत्र स्व. संतराम खंगार खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान आसमान में बिजली कड़की और उसी जगह वज्रपात हो गया जहां मातेश काम कर रहा था। बिजली के करंट की वजह से उसका सारा शरीर ऊपर से नीचे तक झुलसकर काला हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस आज घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा कराकर शव अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।







Leave a comment