आकाशीय बिजली गिरने से सामान खाक

उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक घर के सभी उपकरण जल गये।
मोहल्ला निवासी रामचंद्र के घर पर आज सुबह तेज बारिश के समय अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें घर में रखा सामान और सभी उपकरण जलकर खाक हो गये। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नही हुई है।

Leave a comment