एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

उरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम जरगांव के बाहर पड़ी हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा निवासी सूरत सिंह (35वर्ष) पुत्र स्व. रंजीत सिंह आज सुबह अपनी बहन रमा देवी के गांव जरगांव गया हुआ था। वापस लौटते समय जैसे ही वह गांव के बाहर निकला तभी वहां टूटी पड़ी एचटी लाइन की चपेट में आ गया और झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया और देखते ही देखते दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a comment