उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा दोगढ़ी में पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिसमें दोनों पक्षो के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
उक्त ग्राम निवासी सलमान शाह पुत्र मुन्ना शाह, समीदा पुत्री मुन्ना व हसीना बेगम पत्नी मुन्ना का पड़ोस में रहने वाले चांद शाह, सदनी शाह, चुन्नो बानो व सरदार शाह से जमीन को लेकर एक पुराना विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में भी पहुंच गया। बीती रात चांद शाह घर के बाहर दरवाजे पर सलमान के साथ इसी मामले को लेकर गाली-गलौच करने लगा जब सलमान के परिजनों ने विरोध किया तो चांद शाह के परिजन भी सामने आ गये। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के उक्त सभी लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नही सौंपी गई है।







Leave a comment