विश्व विकलांग दिवस पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

0 शिक्षा विभाग तथा विकलांग कल्याण संस्थाओं के होंगे कार्यक्रम
कोंच-उरई। कल 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस के मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी कोंच अजितकुमार यादव द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान लखनऊ द्वारा जारी आदेश की रोशनी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर विश्व विकलांग दिवस मनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्लॉक संसाधन केन्द्र कोंच में सुबह दस बजे खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। हाउस होल्ड सर्वे 2015 में चिन्हित बिशिष्ट आवश्यकता बाले बच्चों को अनिवार्य रूप से इसमें सहभाग करना है, लिहाजा सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियत समय पर बीआरसी पहुंचें।
इधर, बुंदेलखंड विकलांग कल्याण मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल गुल्लू ने बताया है कि विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विकलांग दिवस का आयोजन कल 3 दिसंबर को प्रातरू 9.30 बजे बीआरसी प्रांगण रोडवेज बस स्टैंड के पास कोंच में किया जाएगा। जिसमें विकलांग जनों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और विकलांग जनों की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में 15 सूत्रीय ज्ञापन भारत सरकार आदि को भेजा जाएगा, अग्रवाल ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में विकलांगजनों से उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Leave a comment