संस्कृत विद्यालयों की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित

उरई। जिले के संस्कृत विद्यालयों में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण कर लिया गया है। श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में 346 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा जनपद में 6 विद्यालय संचालित हैं। जिसमें से तीन सहायता प्राप्त व तीन मान्यता प्राप्त हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की प्रथमा से उच्च मध्यमा की परीक्षा कराई जानी है। जिसके लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति द्वारा आदर्श संस्कृत महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। इस केंद्र पर 346 परीक्षार्थी वर्ष 2016 की परीक्षा में शामिल होंगे। चयनित किये गये परीक्षा केंद्र में सभी व्यवस्थाओं की जानकारी भी कर ली गयी है। बैठने का स्थान, फर्नीचर, शौचालय आदि की रिपोर्ट भी मंगायी गयी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि परीक्षा केंद्र में पर्याप्त स्थान और कमरे हैं। परीक्षा केंद्र का निर्धारण कमेटी के द्वारा किया गया है और इसकी रिपोर्ट भी भेज दी गयी है।

Leave a comment