उरई। जिला कारागार में काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे जेल अधीक्षक के पद का चार्ज अब सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना को सौंप दिया गया है। अभी तक जेलर उदय प्रताप सिंह इस चार्ज का भार लिए हुए थे। सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना ने चार्ज लेते ही आज जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां उन्हें सभी अधिकारियों समेत व्यवस्थायें भी चाक-चैबंद मिली। उन्होंने किचिन से लेकर लगभग सभी बैरको का निरीक्षण किया और वहां मौजूद बंदियों से बातचीत करके व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उनका कहना है कि बिना सूचना के ही उन्होंने जेल का निरीक्षण किया था। जहां कोई खामी नही पाई गई।







Leave a comment