सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

उरई। भवन निर्माण सामग्री के बड़े विक्रेता का कानपुर देहात की सीमा में सड़क हादसे में निधन हो जाने से व्यवसायिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
कालपी रोड स्थित रूसिया सेल्स के स्वामी आलोक रूसिया आज सुबह अपनी कार से कानपुर की ओर जा रहे थे। कालपी में यमुना पुल पार करते ही उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिससे वे मौके पर ही चल बसे। आलोक रूसिया व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। इसलिए उनके निधन की खबर फैलने से जानने वालों को एकदम सदमा सा लगा।

Leave a comment