उरई। जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन पर अधिवक्ता भवन के राजेंद्र रावत सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन कर अधिवक्ता दिवस मनाया गया।
इसकी शुरूआत डाॅ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा गया कि अधिवक्ता वर्ग समाज का जागरूक प्रहरी है जो अज्ञान, अभाव व अन्याय का सशक्त प्रतिकार करके सामाजिक वातावरण को प्रदूषण मुक्त करता है। कार्यक्रम का संचालन युवा अधिवक्ता कर्मक्षेत्र अवस्थी ने किया। वीरेंद्र चतुर्वेदी, ब्रहम दत्त पाठक, सुरेश दीक्षित, अवधेश सिंह चैहान, शिवेश सेंगर, राजेंद्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ, रमाकांत द्विवेदी आदि ने भी विचार प्रकट किये।







Leave a comment