अनियंत्रित बस पुलिया में लटकी, जनहानि बची

कोंच-उरई। आज सुबह बारात लेकर उरई से कोंच की तरफ आ रही एक बस अनियंत्रित होकर ग्राम पनयारा के पास पुलिया की रेलिंग तोड़ी हुई लटक गई। बस में तकरीबन आधा सैकड़ा सवारियां थीं जो बाल बाल बचीं। इस रोड पर सबसे बड़ी मुसीबत जर्जर सड़क ही है जिसके बजह से वाहनों की हालत खराब है। मिली जानकारी में बताया गया है कि गुरूवार की सुबह तकरीबन साढे नौ बजे जिला हमीरपुर से कोई बारात की बस कोंच की तरफ आ रही थी। बस अभी ग्राम पनयारा ही निकल पाई थी कि खराब रोड की बजह से अनियंत्रित होकर वहां एक पुलिया की रेलिंग तोड़ती हुई टंग गई। यह सवारियों का सौभाग्य ही था कि पुलिया के किनारे खड़े एक बबूल के पेड़ से जाकर बस टिक गई और उलटने से बच गई। अगर बस पुलिया में जाती तो भारी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल, किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Leave a comment