असंतुलित होकर पिकप पलटी, 10 घायल

उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर की नहर पुलिया के पास एक पिकप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार 10 लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिनमें तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
कस्बा कुठौंद से एक पिकप गाड़ी में सवार होकर लोग अपने-अपने घरों की ओर जा रहे थे। तभी निजामपुर की नहर पुलिया के समीप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया किनारे पलट गई। जिसमें सवार शिवसिंह (24वर्ष) पुत्र रंजीत निवासी स्वरूप नगर जिला कानपुर, जमुना देवी (25वर्ष) पत्नी श्रीराम निवासी निनावली कोठी, टिंकू (25वर्ष) पुत्र छेदीलाल निवासी सटटी कानपुर देहात, शिवस्वरूप (40वर्ष) पुत्र गोधन, महेंद्र (28वर्ष) पुत्र सियाराम निवासी निनावली कोठी, श्रीकांत (25वर्ष) निवासी निनावली कोठी, रोहन (15वर्ष) पुत्र रामबहादुर निवासी निनावली कोठी, अरुण (40वर्ष) निवासी नीमगांव, प्रिंसी (15वर्ष) पुत्री सुभाष निवासी नीमगांव व शिखा (16वर्ष) पुत्री राजीव निवासी नीमगांव घायल हो गये। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

Leave a comment