उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में गांव के ही दबंगों ने पहले एक घर से बकरी चोरी कर ली जब शिकायत की तो युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध चोरी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उक्त ग्राम निवासी गुडडी देवी पत्नी राजाराम ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया है कि गांव के ही झल्लू, मनोज व रमेश ने उसके घर के बाहर बंधी बकरी को चोरी कर लिया। जब उसे जानकारी हुई तो उसने अपने लड़के को बकरी वापस लाने के लिए उनके घर भेज दिया। जहां दबंगों ने उसके पुत्र को उलाहना देने पर जमकर मारा-पीटा पुलिस ने घटना की जानकारी पर उक्त तीनों लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।







Leave a comment