उरई। जालौन ब्लाॅक में मंगलवार को मतदान के बाद तत्काल ही ग्राम सुढ़ार-सालाबाद में दो प्रधान प्रत्याशी उम्मीदवरों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग से जहां पूरा गांव सहम गया था और मौके पर कई थानों की फोर्स ने जाकर मोर्चा संभाला था। चुनाव के दौरान फायरिंग जैसी घटना को लेकर गंभीर हुए पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची का आखिरकार गुस्सा फूट ही पड़ा। उन्होंने बुधवार देर रात बैठक करके जब सवालों की झड़ी लगाई तो जालौन कोतवाल सत्यदेव सिंह बगलें झांकते नजर आये। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और उनके स्थान पर शहर के हाइवे चैकी इंचार्ज लाल बहादुर सिंह यादव को जालौन कोतवाली का चार्ज सौंप दिया।







Leave a comment