जुआ खेलते दो गिरफ्तार

उरई। कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला पटेल नगर में बने होम्योपैथी अस्पताल में खुले आम जुआ खेल रहे जुआड़ियों पर दविश दी तो मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य लोग पुलिस की भनक लगते ही मौके से भाग निकले। पकड़े गये लोगों के नाम असलम निवासी सदनपुरी व शफीक निवासी नया पटेल नगर बताये गये हैं। जिनके पास से पुलिस ने ताश की गडडी के अलावा मालफड़ व जामा तलाशी में 1350 रुपये बरामद किये हैं।

Leave a comment