उरई। शहर में बाइक चोरी का सिलसिला फिर से तेजी पकड़ने लगा है। बीती रात शहीद भगत सिंह चैराहे के समीप से चोरों ने दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। मोहल्ला पटेल नगर निवासी गिरीश द्विवेदी अपने एक मित्र के साथ चैराहे के समीप बने मंदिर में दर्शन करने के लिए गये थे। तभी मंदिर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल क्रमांक यूपी 94 एच 1042 व यूपी 92 एन 2222 पर चोरों ने सेंध लगाकर बाइक उड़ा दी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को हुई तो अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश जारी कर दी गई है।







Leave a comment