कोंच-उरई। बूथ लुटेरों के लिये बुरी खबर है, प्रशासन ने उन्हें देखते ही गोली मारने के आदेश दिये हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिये प्रशासन उपद्रवियों और बूथ लुटेरों के लिये पूरी सख्ती पर उतरा है। एसडीएम कोंच संजय कुमार सिंह ने आज बताया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी रामगणेश ने मतदान में खलल डालने बालों और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी महोदय की मंशा है कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाये और ग्रामीण बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिये सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाये जायें। इसी परिप्रेक्ष्य में ये सख्त निर्देश दिये गये हैं कि उपद्रवियों और बूथ कैप्चरिंग करने का प्रयास करने बालों से सख्ती से निपटा जाये।






Leave a comment