उरई। विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड विकलांग जन संस्थान के बैनर तले सैकड़ों निशक्त जनों ने गांधी चबूतरा से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहंुचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर बुंदेलखंड विकलांग जन संस्थान के संस्थापक सुरेश कुमार ब्यौना ने कहा कि विकलांगों को उत्थान के अवसर देने की सरकारी प्रतिबद्धता कागजों में सिमटी हुई है। जिससे विकलांग दयनीय स्थिति से दो-चार हैं। उन्हें आरक्षण के तहत लाभ नही दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में लोहिया आवास, इंदिरा आवास, शौचालय व हैंडपंप जैसी योजनाओं से विकलांगों को वंचित रखा जाता है। संस्थान के प्रमुख वीरसिंह चैहान ने कहा है कि गरीब विकलांगों को हर गांव में आवास और काश्त के लिए जमीन के पटटे दिलाये जाये। मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने विकलांग भाईयों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत बताई। प्रदेश संगठन सचिव कैलाश धमसैनी ने कहा कि विकलांगों के हितों से समझौता करने और इसके बावजूद उल्टे उन्हें ही बदनाम करने वाले लोगों को खदेड़ा जाय।
जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघौरा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति विकलांग बंधु के साथ अभद्रता करेगा तो संस्थान ने उसका पुतला बनाकर गले में जूतों का हार पहनाने के बाद उसका सिर गंजा करने का स्वांग कर उसे जलील करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को विकलांगों की मदद करनी चाहिए।
इस अवसर पर रामशरण परिहार, विवेक श्रीवास्तव, हरीशंकर, जुगराज सिंह कुशवाहा, कैलाश अंजाना गोहन, राम महेश टोला राजपुरा, चंदा देवी जगनेवा, जगत सिंह यादव, नाजिम, सुनील, ब्रजकिशोर, लक्ष्मी नारायण, प्रमोद प्रभाकर, श्याम सुंदर, जगदीश रामपुरा, प्रेम रूरा-अडडू, बाबूराम प्रजापति, जितेंद्र कुशवाहा आटा, स्वामीदीन नन्ना, धर्मप्रकाश अग्रवाल, पवन, फीरोज खां, विक्रम सिंह, रामजी गढ़र, वासुदेव उरई, सुनील रगेदा आदि रैली में शामिल थे।







Leave a comment