विकलांग बच्चों को विशेष प्रोत्साहन की जरूरत-तहसीलदार

कोंच-उरई। बेसिक शिक्षा विभाग ने संभवतः पहली दफा ब्लॉक लेबिल पर विश्व विकलांग दिवस के कार्यक्रम आयोजित कर खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा अन्य प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम आयोजित किये और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। बच्चों की हौसला अफजाई के लिये कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले सभी बच्चों को कुछ न कुछ उपहार भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि तहसीलदार जितेन्द्रपाल ने बच्चों को पुरस्कार देने के बाद कहा कि पुरस्कार छोटा या बड़ा नहीं होता बल्कि जब बच्चा उसे ग्रहण करता है तो उसे एक अजीब खुशी होती है कि उसने जो मेहनत की है उसका पारितोषिक उसे मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग की भी मंशा यही है कि जो अन्य सामान्य बच्चों के वनिस्वत शारीरिक रूप से कुछ अशक्त हैं उन्हें विशेष प्रोत्साहन दिया जाये ताकि वे अन्य बच्चों की पांत में अपने में हीन भावना का अनुभव न कर सकें।
खंड शिक्षा अधिकारी कोंच अजीतकुमार यादव की अध्यक्षता एवं तहसीलदार जितेन्द्रपाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आये ब्लॉक भर के विकलांग बच्चों को पुरस्कारों से नवाजा गया। कला प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर श्वेता नरी, रागिनी हिंगुटा तथा पायल जमरोही क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थानों पर रहीं। प्राथमिक स्तर पर सुमित जमरोही, राजकुमार संत ग्यासीलाल, आशीष जमरोही क्रमशरू प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। निबंध में जूनियर स्तर पर श्वेता नरी, रागिनी हिंगुटा, पायल जमरोही तथा प्राथमिक स्तर पर सुमित कुशवाहा किसुनपुरा, अंकुश सेता व उत्तम भेंपता पहले, दूसरे व तीसरे स्थानों के लिये नवाजे गये। गायन में प्राथमिक स्तर पर सुमित कुशवाहा किसुनपुरा, मोहित कुंवरपुरा, राजकुमार संत ग्यासीलाल, जूनियर स्तर पर रागिनी हिंगुटा, सत्यम जमरोही, श्वेता नरी क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी में बालकों में मोहित, सुमित, उत्तम की टीम पहले स्थान पर रही व फरूख, राजकुमार, अंकुश की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिकाओं में रागिनी, पायल प्रथम व जूली, रूचि की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ में सुमित, उत्तम, मोहित तथा बालिकाओं में रागिनी, जूली, रूचि क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थानों पर रहे। इस दौरान संगीता अग्रवाल, केके यादव, राजकुमार झा, अतुल श्रीवास्तव, राममूर्ति मिश्रा, प्रदीप प्रजापति, अशोक मिश्रा आदि के अलावा ग्रामीण अंचलों से आये बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a comment