संदिग्ध हालातों में महिला झुलसी, रेफर

उरई। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम खरका में आज सुबह एक महिला संदिग्ध हालातों में गंभीर रूप से झुलस गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भर्ती कराया गया। डाॅक्टरों ने महिला की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया है। झुलसी महिला का नाम जयंती देवी (40वर्ष) पत्नी अरविंद सिंह बताया गया है।

Leave a comment