cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgकोंच-उरई। चूंकि ग्राम प्रधानी का चुनाव अति संवेदनशील है लिहाजा प्रशासन भी इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये चाक चैबंद व्यस्थायें की हैं, लोकल पुलिस के अलावा अर्द्ध सैनिक बलों को भी पर्याप्त संख्या में लगाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 4 सीओ, 73 एसआई, 80 हैडकांस्टेबिल, 685 कांस्टेबिल, 821 होमगार्ड, 180 पीआरडी, चैकीदार 416 तथा एक कंपनी पीएसी बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। दोनों विकास खंडों में कुल 239 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कोंच में बनाये गये 98 मतदान केंद्रों में अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी के 13, अति संवेदनशील 39 तथा संवेदनशील 34 केंद्र हैं, जबकि नदीगांव ब्लॉक में बनाये गये 141 मतदान केंद्रों में अति संवेदनशील प्लस 16, अति संवेदनशील 50 तथा संवेदनशील केंद्र 35 बताये गये हैं। इन सभी केंद्रों की निगरानी का काम 4 जोनल तथा 33 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सौंपा गया है।

Leave a comment