04orai06कोंच-उरई। अबकी दफा पंचायत चुनाव में बुजुर्गों और नवजात शिशुओं की माताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसआरपी इंटर कॉलेज जहां से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो रही थी, तमाम ऐसी भी महिलायें परेशान हाल ड्यूटी कटवाने के लिये कभी इस अधिकारी तो कभी उस अधिकारी के सामने अपनी व्यथा सुनाती घूम रही थीं। एक प्रेगनेंट लेडी जिसको आज कल में ही डिलीवरी होने बाली थी, ने अपनी व्यथा बताई और अधिकारियों ने उसकी समस्या को समझते हुये उसकी ड्यूटी तत्काल काटी। एक महिला अपने दो बच्चों के साथ काफी हल्के फुल्के मूड में टहल रही थी, उसने कहा नो टेंशन, बच्चे संभालने के लिये वो हैं न। इसके इतर और भी तमाम नवजात बच्चों बाली महिलाओं की समस्या यह थी कि चुनाव जैसी ड्यूटी में वे कैसे अपने बच्चों को संभाल पायेंगी।

Leave a comment