ढाबे के बाहर खड़ी कार चोरी

जालौन-उरई। ढाबे पर खाना खा रहे व्यापारी की कार अज्ञात लोगों ने पार कर दी। कोतवाली में मुकदमा लिखा दिया गया है पुलिस जांच कर रही है।
मोहल्ला चैधरयाना निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके पिता महेश चैधरी बुधवार को शिवम ढाबे पर खाना खा रहे थे। इस दौरान उनकी हुंडई आई टेन कार यूपी 53 एएन 9440 बाहर खड़ी थी। जब वे खाना खाकर निकले तो कार अपनी जगह से गायब मिली काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चला। पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है जांच की जा रही है।

Leave a comment