पक्षियों की विलुप्त प्रजातियों का आवाहन

जालौन-उरई। भिटारा के तालाब पर वन विभाग के तत्वावधान में बर्ड वाचिंग का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को विलुप्त होती पक्षियों की प्रजातियों को बचाने और पक्षी संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। गांव के परिषदीय विद्यालय के बच्चों की तीन इकाईयों ने इसमें सहभागिता की जिनके माध्यम् से की गई अपील का बड़ों पर प्रभावी असर देखा गया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी रामशरण चैरसिया ने इस अवसर पर बताया कि 276 बर्ड वाचरों ने 462 पक्षियों की वाचिंग की जिसमें 15 प्रकार के पक्षियों को चिन्हित किया गया। इनके संरक्षण की शपथ उपस्थित लोगों ने ली। क्षेत्रीय वन अधिकारी रामशरण चैरसिया ने कहा कि जीव विविधता को बनाये रखने के लिए पक्षियों की विलुप्त प्रजातियों को बचाना आवश्यक है। इसमें ढील होने पर समस्त जीवों पर पर्यावरण और पारिस्थितकी संतुलन डगमगाने का भीषण असर हो सकता है। परशुराम यादव, तरन्नुम, बृजमोहन, बृजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a comment