उरई। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भेपता में प्रधान पद के प्रत्याशी रानू राजा को गोली मारने वाले लोगों का पता पुलिस अभी तक नही लगा सकी है। लेकिन मामला तूल पकड़ने की वजह से पुलिस इस मामले को दफन नही कर पा रही है। पुलिस ने ताजा कार्रवाई में इस मामले में आईपीसी की धारा 307 का मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें दो अज्ञात लोगों पर उक्त जानलेवा हमले का आरोप मढ़ा गया है।







Leave a comment